राज्य

महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

पटना । भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर पटना हाई कोर्ट के निकट स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर राजकीय समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर बाबा साहेब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

उप मुख्यमंत्री श्री स्रमाट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, सांसद श्री संजय कुमार झा सहित अनेक सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने भजन-कीर्तन, बिहार गीत तथा बाबा साहेब की प्रेरक जीवनी पर आधारित गीत प्रस्तुत कर उन्हें नमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!