कला संस्कृतिलोकल न्यूज़

मुंगेर में उर्दू भाषा के फरोग हेतु कार्यशाला, सेमिनार व मुशायरा का आयोजन,

Munger News : Dr Suresh Kumar

उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार एवं उन्नति के उद्देश्य से उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार पटना के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिला उर्दू भाषा कोषांग, मुंगेर के तत्वावधान में शनिवार (20 दिसंबर 2025) को प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी, मुंगेर में कार्यशाला, सेमिनार एवं मुशायरा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता श्री मनोज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर मुंगेर जिले के सभी प्रखंडों से विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के उर्दू भाषी छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं प्रोफेसरगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अध्यक्षीय संबोधन में अपर समाहर्ता श्री मनोज कुमार ने कहा कि उर्दू निदेशालय द्वारा उर्दू भाषा की उन्नति के लिए अनेक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के प्रयासों से उर्दू को बिहार की द्वितीय राजभाषा का दर्जा मिला है।
उन्होंने गैर-उर्दू भाषी सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम लोगों के लिए 70 दिवसीय निःशुल्क ऑनलाइन उर्दू प्रशिक्षण कोर्स की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने की अपील की। साथ ही सरकारी कार्यालयों में उर्दू के प्रयोग को बढ़ावा देने, उर्दू में आवेदन व पत्राचार स्वीकार करने, जिला राजपत्र, सरकारी विज्ञापन तथा महत्वपूर्ण साइनबोर्ड के उर्दू संस्करण प्रकाशित कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि उर्दू निदेशालय द्वारा आयोजित साहित्यिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव और साझा सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी श्री राघवेन्द्र कुमार दीपक, वरीय उप समाहर्ता श्री मो. वसीम रजा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) श्री फर्रुख रहमान तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री विध्या सागर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डेलिगेट्स के रूप में प्रो. डॉ. शाहिद रजा जमाल, प्रो. मो. जैनुल हक शमशी, श्री अब्दुल्ला बुखारी शामिल हुए। आलेख पाठक के रूप में डॉ. सबीहा नसरीन, श्री सैयद मो. अकील एवं श्री रईस उर रजा ने अपने विचार रखे।
मुशायरे में कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में जिला उर्दू भाषा कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी श्री जावेद अख्तर ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सहयोग की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!