कला संस्कृतिलोकल न्यूज़
काली पहाड़ परिसर में भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ जमालपुर शाखा का नव वर्ष मिलन समारोह सह वन भोज संपन्न,

जमालपुर के ऐतिहासिक काली पहाड़ परिसर में भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ, जमालपुर शाखा के सौजन्य से नव वर्ष मिलन समारोह सह वन भोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारा, संगठनात्मक एकता एवं ग्रामीण चिकित्सकों के बीच समन्वय को और मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष पंकज कुमार ने की, जबकि सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष राव वीरेंद्र सिंह रंजन के द्वारा किया गया। समारोह में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से आए चिकित्सकों एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार, पीएसएस हॉस्पिटल के प्रबंधक संतोष कुमार सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन कुमार, डॉ. अवंतिका कुमारी, मुंगेर सहारा फिजियोथैरेपिस्ट संजीव कुमार, जिला अध्यक्ष राम लखन यादव, जिला सचिव एफ. ए. साबरी, खड़गपुर शाखा अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार, धरहरा शाखा अध्यक्ष रामानुज कुमार, सचिव कन्हैया जी, खड़गपुर शाखा के रूपेश रंजन, सोमनाथ सिंह, वामदेव कुमार शाह, सोनू कापरी सहित जमालपुर शाखा के अनेक ग्रामीण चिकित्सक उपस्थित रहे।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में पंकज कुमार ने सभी उपस्थित चिकित्सकों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है। संगठन के माध्यम से ग्रामीण चिकित्सकों के हितों की रक्षा के साथ-साथ समाज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना हमारा सामूहिक दायित्व है।
वहीं जिला उपाध्यक्ष राव वीरेंद्र सिंह रंजन ने संगठन की एकता, अनुशासन एवं सतत सक्रियता पर बल देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। जिला अध्यक्ष राम लखन यादव एवं जिला सचिव एफ. ए. साबरी ने भी संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी शाखाओं से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने अपने अनुभव साझा किए, संगठन को और सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श हुआ तथा अंत में सभी सदस्यों ने वन भोज का आनंद लेते हुए नव वर्ष को उल्लासपूर्वक मनाया।




