आन्दोलन

दरभंगा में कुम्हार प्रजापति समाज का ऐतिहासिक जन-जागरण एवं फ्लैग मार्च, समाज की एकता और अधिकारों की बुलंद हुई आवाज़

दरभंगा, 09 जून 2026।

बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति, दरभंगा के तत्वावधान में मंगलवार को दरभंगा की ऐतिहासिक एवं पावन धरती पर एक भव्य जन-जागरण एवं फ्लैग मार्च कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की माताओं, बहनों, बुजुर्गों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर समाज की एकता, जागरूकता एवं संगठनात्मक शक्ति का परिचय दिया।

इस अवसर पर समिति के जिला अध्यक्ष रमेश पंडित, जिला उपसचिव शंभू पंडित, विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज के अधिकार, सम्मान एवं विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

समाज के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी, दरभंगा को सौंपा। ज्ञापन में समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक सम्मान एवं अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया।

समिति के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार पंडित ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की आवाज़ को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से विभिन्न समाचार पत्रों, समाचार चैनलों एवं डिजिटल मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। मीडिया प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर समाज की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उन्हें व्यापक स्तर पर प्रसारित करने का आश्वासन दिया।

विवेक कुमार पंडित ने समिति के शीर्ष नेतृत्व, सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, माताओं, बहनों, युवाओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और विश्वास से ही यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल हो सका है। उन्होंने समाज के सम्मान, अधिकार एवं विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि जब तक प्रजापति समाज को उसका उचित सम्मान और गौरवपूर्ण स्थान नहीं मिल जाता, तब तक उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा।

कार्यक्रम ने समाज में नई ऊर्जा, एकता एवं जागरूकता का संदेश दिया और आने वाले समय में सामाजिक अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!