स्पेशल

जमालपुर कारखाना संघर्ष मोर्चा ने महाप्रबंधक को सौंपा 17 सूत्री ज्ञापन,

सफियावाद हॉल्ट पर डीआरएम बयान से मुकरने पर जताई नाराज़गी

जमालपुर रेल कारखाना सहित रेलवे की विभिन्न इकाइयों के विकास को लेकर वर्षों से आंदोलनरत जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक के आगमन पर मॉडल स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफार्म पर 17 सूत्री मांगों का विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मोर्चा के संयोजक सह सपा जिला अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में सुबोध तांती, पप्पी कुमार उर्फ पप्पू यादव, रविकांत झा, मनोज क्रांति सहित अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से सौंपा।

मोर्चा द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख मांगें—
• जमालपुर कारखाना को निर्माण कारखाना का दर्जा
• कारखाना एवं डीज़ल शेड को पूर्व मध्य रेलवे में शामिल करने
• डीआरएम ऑफिस एवं रेलवे विश्वविद्यालय की स्थापना
• जमालपुर स्टेशन को पूर्वी एवं पश्चिमी दिशा से जोड़ते हुए ऑवरब्रिज (ऊपरी पथ) का निर्माण
• डीज़ल शेड को इलेक्ट्रिक शेड का दर्जा
• जमालपुर से जनसाधारण एक्सप्रेस का परिचालन
• स्टेशन परिसर के पश्चिमी दिशा में बेरोजगार युवाओं के लिए दुकान निर्माण की मांग
• जमालपुर कारखाना भूमि को सीआरपीएफ के हवाले न करने तथा नगर परिषद द्वारा रेलवे भूमि अतिक्रमण की जांच

इन सबके अलावा मोर्चा के संयोजक ने खासतौर पर सफियावाद हॉल्ट को निरस्त करने के मुद्दे पर भी प्रश्न उठाया। इस दौरान उन्होंने बताया कि डीआरएम द्वारा पहले दिए गए बयान से वह मौके पर मुकर गए और पुनः जांच की बात कही, जिसे लेकर मोर्चा के नेताओं ने गहरी नाराज़गी प्रकट की।

संघर्ष मोर्चा नेताओं ने कहा कि जमालपुर रेल कारखाना देश की ऐतिहासिक धरोहर है और इसके विकास में किसी भी प्रकार की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!