लोकल न्यूज़स्पेशल

मानवता की मिसाल: महिला ने रक्तदान कर प्रसूता की बचाई जान

हवेली खड़गपुर। रक्त की कमी से पिछले दो दिनों से जूझ रही एक प्रसूता महिला को समय पर रक्त उपलब्ध होने से नई जिंदगी मिली। प्रसूता को तत्काल ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता लगातार रक्त की व्यवस्था में जुट गए और विभिन्न स्तरों पर प्रयास शुरू किए।

इसी क्रम में गुरुवार की देर शाम ब्लॉक कॉलोनी निवासी एवं राबिया टिफिन सर्विस की संचालिका अलका कुमारी (पति- राज गौरव कुमार) ने मानवता का परिचय देते हुए बिना किसी हिचकिचाहट के रक्तदान करने की सहमति प्रदान की। उन्होंने आरोग्यं हॉस्पिटल पहुंचकर एक यूनिट ए पॉजिटिव रक्तदान किया, जिससे प्रसूता महिला की जान बचाने में महत्वपूर्ण सहायता मिली।

अलका कुमारी के इस निस्वार्थ एवं प्रेरणादायी कार्य की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है। उनका यह कदम समाज में सेवा, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने वाला उदाहरण बन गया है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद परिवार ने महिला रक्तदाता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायी कार्य समाज में मानवता, सहयोग और सेवा भाव को सशक्त बनाते हैं तथा लोगों को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर एबीवीपी के सत्यम कुमार निराला, शुभम केसरी, नितेश मिश्रा, डॉ. सी. के. कश्यप, हॉस्पिटल डायरेक्टर सी. के. कौशिक, प्रियंका कुमारी, मोनू कुमार, रॉकी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!