कला संस्कृति

मुंगेर के लाल राजन कुमार पटना में हुए सम्मानित, बोले— बिहार में टैलेंट है, बस उसे मंच चाहिए,

बिहार की माटी से निकले और मुंगेर के गौरव अभिनेता राजन कुमार को पटना में विशेष सम्मान से नवाज़ा गया। बिहार सरकार की फिल्म नीति के अंतर्गत पटना के हाउस ऑफ वेरायटी में फिल्म “नदिया के पार” के विशेष प्रदर्शन के दौरान हीरो राजन कुमार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “बिहार में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, बस वह अब तक साइलेंट रहा है।”

कार्यक्रम में अभिनेता, निर्देशक एवं फिल्म लेखक माधवेन्द्र मेहता ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी अगली फिल्म के हीरो राजन कुमार ही होंगे। उन्होंने इसे अपना वर्षों पुराना सपना बताते हुए कहा— “लोकल को वोकल और लोकल को ग्लोबल करने की जो सोच है, उसमें राजन कुमार पूरी तरह फिट बैठते हैं। अब घर में ही हीरो है।”

इस मौके पर फिल्म और रंगमंच जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें अरविंद रंजन दास, संजय जी, मिथिलेश जी सहित अन्य कलाकारों के नाम उल्लेखनीय हैं। वक्ताओं ने कहा कि राजन कुमार जैसे कलाकारों ने यह साबित किया है कि बिहार का लोकल टैलेंट अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी पहचान बना सकता है।

राजन कुमार की “नमस्ते बिहार” और “शहर मसीहा नहीं” जैसी फिल्में पहले ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके कार्यों को बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।

कार्यक्रम में यह भी चर्चा हुई कि जिस तरह शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार से निकलकर बॉलीवुड में पहचान बनाई, उसी तरह आज बिहार सरकार की नई फिल्म नीति के तहत बन रही क्षेत्रीय फिल्मों के लिए बिहार पुत्र राजन कुमार एक भरोसेमंद और जाना-पहचाना चेहरा बन चुके हैं।

सम्मान समारोह ने यह संदेश दिया कि यदि सही मंच और समर्थन मिले, तो बिहार का टैलेंट न सिर्फ उभरेगा, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!