प्रशासनिकलोकल न्यूज़

जनता दरबार में उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

मुंगेर, 22 जून 2026: उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर, श्री देवव्रत मिश्र (बिहार निर्वाचन सेवा) द्वारा सोमवार को आयोजित जनता दरबार में आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई।
जनता दरबार में कुल 08 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मुंगेर जिले से 03, बेगूसराय जिले से 02, खगड़िया जिले से 01, लखीसराय जिले से 01 तथा जमुई जिले से 01 आवेदन शामिल थे। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद एवं अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दे शामिल रहे।
सुनवाई के दौरान उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री मिश्र ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए उनका अविलंब निष्पादन करें तथा की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराएं।
उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है तथा प्रशासन नागरिकों की शिकायतों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील एवं जवाबदेह है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!