स्पेशल

मुंडन समारोह में जा रहे परिवार की कार पलटी, 8 वर्षीय शिवम की मौत—10 लोग घायल,

मुंगेर के पचरुखी दशरथपुर से एक ही परिवार के 12 लोग मुंडन कराने के लिए जमुई के नरगंजो काली मंदिर जा रहे थे। दो गाड़ियों में सवार यह परिवार खुशी-खुशी यात्रा पर निकला था। इनमें से एक विकटा गाड़ी सुबह लगभग 11 बजे तेज रफ्तार (लगभग 80 किमी प्रति घंटे) से मुंगेर से जमुई की ओर बढ़ रही थी।

कैसे घटी घटना :-

सोनाए के पास अचानक गाड़ी के सामने एक बकरी आ गई। बकरी को बचाने के प्रयास में चालक ने ब्रेक लगाया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर दो बार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठा 8 वर्षीय शिवम गाड़ी का शीशा तोड़ते हुए बाहर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शिवम मुंगेर के पचरुखी दशरथपुर निवासी शंभू तांती का इकलौता बेटा था।

कौन-कौन हुए घायल :-
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। घायलों में शंभू तांती (45), जापानी देवी (40), कुंती देवी (35), संगीता देवी (32), उषा कुमारी (15), रामावतार तांती (50), सचिन कुमार (13), लक्ष्मी कुमारी (14) और सविता कुमारी (10) शामिल हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे पटना रेफर किया गया है।

 कहते हैं चालक :-
चालक ने बताया कि सभी लोग खुशी में गीत गा रहे थे, तभी अचानक आगे बकरी आ गई। गाड़ी तेज रफ्तार में थी, इसलिए उसे बचाने की कोशिश में तुरंत ब्रेक लगाना पड़ा, जिससे वाहन बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

माँ का  रो-रो कर बुरा हाल बोली – “मेरा एक ही बेटा था… अब कैसे जिएंगे?” :-
मृतक की माँ कुंती देवी रोते हुए बार-बार कह रही थीं कि पूरा परिवार खुशी-खुशी मुंडन में जा रहा था, लेकिन किस्मत ने सब कुछ छीन लिया। “मेरा बेटा कोई लौटा दे…”, यही उनकी पीड़ा थी।

  जांच में ड्यूटी पुलिस :-
टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार के अनुसार, दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। सभी का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह हादसा फिर एक बार तेज रफ्तार में वाहन चलाने और अचानक ब्रेक लगाने से होने वाले खतरों की याद दिलाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!