लोकल न्यूज़

पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्राम सभा आयोजित, विकास योजनाओं और बाढ़ समस्या पर हुई चर्चा

बरियारपुर (मुंगेर)।
पंचायत विकास दिवस के अवसर पर बरियारपुर दक्षिणी स्थित भानुमति ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया भानुमति ने की, जबकि संचालन कार्यपालक विनीत कुमार ने किया।


ग्राम सभा को संबोधित करते हुए मुखिया भानुमति ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा, नई योजनाओं की प्राथमिकता तय करने तथा जनसमस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने पंचायत स्तरीय कर्मियों एवं ग्रामीणों से विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में विशेष रूप से बाढ़ से संबंधित जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने पर जोर दिया गया। साथ ही पंचायत के समग्र विकास के लिए सभी वर्गों के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया गया।
विशेष ग्राम सभा में जीविका दीदियों, आशा कार्यकर्ताओं, सेविका-सहायिकाओं सहित सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर विनय कुमार गुड्डू, वीरेंद्र साह, मंजू देवी, सुधांशु गुप्ता, पूनम देवी, अवधेश पासवान, बहादुर मंडल, गंगा मंडल, बबीता देवी, निर्मला देवी, कंचन देवी, कृषि सलाहकार राजेश साह, मंजुला देवी, गीता दास, सुरेश दास, पंकज कुमार, रुचि देवी, मनीष कुमार, रानी शिप्रा, लखपति मंडल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पंचायत कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!